• वेब-मेल
  • संपर्क

Home

२ अक्टूबर २०१८ स्वच्छता दिवस 

                                                                                 

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल
‘गांधी जयंती समारोह’
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान
आयोजन स्थलः
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बावड़िया कलाँ
02.10.2018

  • प्रतिवेदन 
  • विभिन्‍न छायाचित्र

 

                                                                                                                   

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल

गांधी जयंती समारोह

02.10.2018

           राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बावड़िया कलाँ द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन विद्यालय परिसर बावड़िया कलाँ में किया गया। दिनांक 02.10.2018 को सुबह 09.00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज, कुलसचिव प्रो. एस.के. पारे स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता वर्मा, प्रधानाध्यापक श्री ए.के. पाठक के साथ विश्वविद्यालय एवं विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने विद्यालय पहुंचकर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्टाॅफ के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों एवं शालेय विद्यार्थियों ने भी साफ-सफाई में पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया।

           इस कार्यक्रम में बावड़िया कलाँ के पार्षद श्री रामबाबू पाटीदार भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में वहां पर नाट्यशास्त्र विभाग द्वारा साफ-सफाई विषय पर एक नुक्कड़ नाटक एवं संगीत विभाग द्वारा स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा भी बाँसुरी की धुन पर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाषण एवं कविताओं का प्रस्तुतिकरण किया गया।

           कार्यक्रम की अगली कड़ी में कुलपति महोदय प्रो. रामदेव भारद्वाज ने 9 अक्टूबर को ‘‘पढ़े भोपाल’’ कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमृत वचनों एवं सिद्धातों को जीवन की वास्तविकता में चरितार्थ करना ही उनके प्रति सर्वश्रेष्ठ श्रद्धा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में महात्मा गांधी के सिद्धांत और अधिक प्रासंगिक हैं। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता वर्मा ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों का महात्मा गांधी के दिखाये गये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन विद्यालय के अध्यापक श्री अरविंद श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

           कार्यक्रम के प्रभारी विश्वविद्यालय के स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना संयोजक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल थे। इस अवसर पर हिंदी विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष डॉ. एस. डी. सिंह एवं डॉ. रेखा रॉय के साथ समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावड़िया कलाँ के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  

                                                                       

                                                                                                                     

नवीन सूचनाएँ

अधिक पढ़ें