• वेब-मेल
  • संपर्क

गणित

          अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में गणित विभाग की स्थापना सन् 2013 में हुई है। विभाग में हिंदी भाषा के माध्यम से इस विषय का पठन-पाठन एवं अनुसंधान कार्य 2013 से संपादित किया जा रहा है। विभाग के पाठ्यक्रमों में समकालीन विषय-वस्तु के अतिरिक्त भारतीय ज्ञान परंपरा, गणित में भारतीय मनीषियों के योगदान का समावेश भी किया गया है। विभाग व शिक्षक इस दृष्टिकोण का अध्ययन एवं अनुसंधान करते हुए पाठ्य सामग्री का संकलन, संपादन या लेखन करते हैं जिससे विद्यार्थियों को विषय से संबंधित सामग्री उपलब्ध हो सके।
          गणित विभाग आधारभूत विज्ञान संकाय के अन्तर्गत संचालित होता है। विश्वविद्यालय में वर्तमान में निम्न पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं:-
1-    स्नातक (गणित) पाठ्यक्रम 
2-    स्नातकोत्‍तर (गणित)
3-    विद्यानिधि (गणित)
4-    विद्यावारिधि (गणित) पाठ्यक्रम 
5-    वैदिक गणित प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम
6-    वैदिक गणित पत्रोपाधि पाठ्यक्रम

डाॅ. राजेश कुमार मिश्रा, गणित विभाग, आधारभूत विज्ञान संकाय
          डाॅ. राजेश कुमार मिश्रा की शैक्षणिक योग्यता पीएच.डी., एम.फिल., बी.एड. (गणित) एवं ज्योतिर्विज्ञान में स्नातकोत्‍तर (आचार्य ज्योतिष) उपाधि है। इनका 20 वर्षों का अध्यापन अनुभव उ.मा.विद्यालय का है एवं 14 वर्षों का अध्यापन अनुभव उच्च शिक्षा विभाग का है। आपके 10 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डाॅ. राजेश कुमार मिश्रा को 3 वर्ष का अशासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में प्राचार्य के पद का अनुभव भी प्राप्त है। डाॅ. मिश्रा ने अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता की है। डाॅ. मिश्रा को ज्योतिष के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये स्वर्णपदक ‘‘वैद्यनाथ एस्ट्रो रिचर्स सोसायटी’’ द्वारा प्रदान किया गया है। डाॅ. राजेश कुमार मिश्रा को ज्योतिष के क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा अनेक मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया है। आपके कई लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैै। आपके द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। इनके द्वारा सिंहस्थ 2016 उज्जैन का विभिन्न विषयों पर विस्तृत वैज्ञानिक शोध अध्ययन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जो वृहद् शोध परियोजना है। आप विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अनेक उत्‍तरदायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हैं।

 

शिक्षक गण :

विभागीय शिक्षक गण की सूची :
नाम पदनाम विशेषज्ञता संपर्क न. ईमेल
डॉ. राजेश कुमार मिश्र अतिथि शिक्षक फलनक विश्‍लेषण 9826472505 ptrajeshmishra[at]gmail[dot]com

पाठ्यक्रम विवरण:

पाठ्यक्रम का नाम : एम.एससी. गणित
पाठ्यक्रम का प्रकार स्नातकोत्तर
अवधि 2 वर्ष
न्यूनतम योग्यता स्नातक (सम्बंधित विषय में )
अनिवार्य विषय --
उपलब्ध सीट --
प्रवेश का माध्यम प्रावीण सूची
अध्ययन का माध्यम नियमित



पाठ्यक्रम का नाम : वैदिक गणित
पाठ्यक्रम का प्रकार प्रमाण पत्र
अवधि 6 माह
न्यूनतम योग्यता 10+2
अनिवार्य विषय --
उपलब्ध सीट --
प्रवेश का माध्यम प्रावीण सूची
अध्ययन का माध्यम नियमित




पाठ्यक्रम :

पाठ्य विवरण (सिलेबस):
पाठ्यक्रम सिलेबस
बी.एससी. Download
एम.एससी. Download
वैदिक गणित प्रमाण पत्र Download
वैदिक गणित पत्रौपाधि Download
एम.एससी द्वितीय सेमेस्‍टर Download



संकाय एवं विभाग

नवीन सूचनाएँ

अधिक पढ़ें